हीर रांझणा - Heer Raanjhana (Arijit Singh, Shreya Ghoshal, Bachchhan Paandey)

Movie/Album: बच्चन पाण्डे (2022)
Music By: अमाल मलिक
Lyrics By: कुमार
Performed By: अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल

लख वारी हाथ छोड़ दे
लख वारी दिल ये तोड़ दे
छोड़ के मैं तुझे ना
जाऊँगा कहीं
हक़ तुझे है ये इश्क़ में
मुझसे नज़र चाहे मोड़ ले
मेरी आँखों को तो ये
हक़ मिला नहीं
एक तू ही तो है, तेरे जैसा यहाँ
बाकी सारा जहां ख़ामखां
है मतलब तेरी यारी से
क्या लेना दुनियादारी से
तू बन मेरी हीर
मैं बनू तेरा रांझणा
है मतलब तेरी...

तेरा गुस्सा, तेरी मोहब्बत
दोनों हैं मेरे
दिल भी क्या है, जाँ भी दे दूँ
कहने पे तेरे
तेरे बिना है सब कुछ लेकिन
तू जो मिले
दुनिया क्या है, रब से भी मैं
रखूँ फासले
धड़कनों का सफर तेरे बिन हो अगर
तो ये जीना है किस काम का
है मतलब तेरी यारी से...

मेरे हाथों से निकल के तू
लकीरों में भी आजा ना
ये ज़िद है पागल से दिल की
इसे बस तुझको है पाना
इबादत कर बैठा तेरी
खुदा भी तुझको है माना
मेहरबाँ हो जाए गर तू
करूँगा तेरा शुकराना
लिख दिया है धड़कनों पे
लफ्ज़ बस तेरे नाम का
है मतलब तेरी यारी से...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...