मोहब्बत - Mohabbat (Sonu Nigam, 36 Farmhouse)

Movie/Album: 36 फार्महाउस (2022)
Music By: सुभाष घई
Lyrics By: सुभाष घई
Performed By: सोनू निगम

मौसम भी ऐसा है, मंजर भी ऐसा है
तेरी भी मंशा है, मेरी भी मंशा है
तो हो जाए मोहब्बत
मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत

सोने की दीवारों में चांदी के दरवाजे हैं
घुट घुट अरमान हैं, दबी दबी आवाजें
शीशे जैसा दिल तेरा
उसमें भी तूफाँ है
कहीं हो न जाए क़यामत
मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत
मौसम भी ऐसा है...

झाँक रहा है चंदा, बाज रहे मंजीरें
चांदनी के पैरों में, बांध रहे जंजीरें
कुछ मैं भी बावरा हूँ
कुछ तू भी बावरी है
तो हो जाए मियामत
मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत
मौसम भी ऐसा है...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...