ठान लिया - Thaan Liya (Sukhwinder Singh, Tanishkaa Sanghvi, Dasvi)

Movie/Album: दसवीं (2022)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: आशीष पंडित
Performed By: सुखविंदर सिंह, तनिष्का सांघवी

ऊँचे रहें जो तेरे कद से इरादे
तो ये फलक मगरूर

है ठान लिया हमने
सूरज सा जलना है
सपनों को दो परवाज़
अगर उड़ने की तमन्ना है
है ठान लिया...

ऊँचे रहें जो तेरे कद से इरादे
तो ये फलक मगरूर
बेबस हो के तेरे आगे
दिखेगा मजबूर

हो भले कोहरा घना
तू मगर ग़म ना मना
ज़रा कदम बड़ा ये छँट जाएगा
नज़रिया बदल के नज़ारे बदल दे
खिलाफत के सारे इशारे बदल दे
पैरों पे आ के तेरे
मंज़िल रुकेगी ज़रूर
है ठान लिया...

हे जोगी रे जोगी तेरे मन के सितारे
कर देगा मेरे मौज मीनारे
रब बख्शेगा तुझको किनारे

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...