Movie/Album: द कश्मीर फ़ाइल्स (2022)
Music By: स्वपनिल बांदोडकर
Lyrics By: फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
Performed By: अनन्या वाडकर, मेघना मिश्रा, पल्लवी जोशी, सलमान अली, शहज़ाद अली, स्वपनिल बांदोडकर
हम देखेंगे, हम देखेंगे
लाज़िम है कि हम भी देखेंगे
हम देखेंगे
वो दिन कि जिसका वादा है
जो लौह-ए-अज़ल में लिखा है
हम देखेंगे
लाज़िम है...
जब ज़ुल्म-ओ-सितम के कोह-ए-गराँ
रुई की तरह उड़ जाएँगे
हम महकूमों के पाँव तले
ये धरती धड़-धड़ धड़केगी
और अहल-ए-हकम के सर ऊपर
जब बिजली कड़-कड़ कड़केगी
हम देखेंगे
जब अर्ज़-ए-खुदा के काबे से
सब बुत उठवाए जाएँगे
हम अहल-ए-सफा मरदूद-ए-हरम
मसनद पे बिठाए जाएँगे
सब ताज उछाले जाएँगे
सब तख़्त गिराए जाएँगे
हम देखेंगे
बस नाम रहेगा अल्लाह का
जो ग़ायब भी है हाज़िर भी
जो मंज़र भी है नाज़िर भी
उठेगा अन-अल-हक़ का नारा
जो मैं भी हूँ और तुम भी हो
और राज करेगी ख़ल्क़-ए-खुदा
जो मैं भी हूँ और तुम भी हो
हम देखेंगे...
हम देखेंगे - Hum Dekhenge (The Kashmir Files)
Labels:
2020s
,
2022
,
Ananya Wadkar
,
Faiz Ahmed Faiz
,
Meghna Mishra
,
Pallavi Joshi
,
Salman Ali
,
Shahzad Ali
,
Swapnil Bandodkar
,
The Kashmir Files
No comments :
Post a Comment
यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...