असर उसको ज़रा नहीं होता - Asar Usko Zara Nahin Hota (Hariharan, Visaal)

Movie/Album: विसाल (1996)
Music By: हरिहरन
Lyrics By: मोमिन
Performed By: हरिहरन

असर उसको ज़रा नहीं होता
रंज राहत फ़िज़ा नहीं होता
असर उसको...

बेवफ़ा कहने की शिकायत है
तो भी वादा वफ़ा नहीं होता
असर उसको...

तुम हमारे किसी तरह न हुए
वरना दुनिया में क्या नहीं होता
असर उसको...

तुम मेरे पास होते हो गोया
जब कोई दूसरा नहीं होता
असर उसको...

क्यूँ सुनें अर्ज़-ए-मुज़्तरिब 'मोमिन'
सनम आख़िर ख़ुदा नहीं होता
असर उसको...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...