छोटी सी चिरैया - Chhoti Si Chiraiya (Kailash Kher, Mimi)

Movie/Album: मिमी (2021)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: कैलाश खेर

छोटी सी चिरैया
छोटी सी चिरैया
उड़ के चली किस गाँव
रह गया दाना, रह गया पानी
सूनी भई अमवा की छाँव
मुनिया मोरी
सूनी भई अमवा की छाँव
छोटी सी चिरैया...

अजब निराली मोह की माया
समझे समझ नहीं आए
अंगना से तोहरी चहक तो जाए
तोहरी महक नहीं जाए
नैन समन्दर सात भरे पर
भरे ना करेजवा के घाव
मुनिया मोरी
भरे ना करेजवा के घाव
छोटी सी चिरैया...

दे विदाई में तुझे क्या
क़ीमती समान
दे जा निंदियाँ रैन की
सुबहों की ले मुस्कान
भर के अपनी चोंच में
ले जा हमरे प्राण
छोटी सी चिरैया...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...