कुछ दूर हमारे साथ - Kuch Door Hamare Saath (Hariharan, Aabshaar-e-Ghazal)

Movie/Album: आबशार-ए-ग़ज़ल (1985)
Music By: हरिहरन
Lyrics By: इब्राहिम अश्क़
Performed By: हरिहरन, आशा भोसले

कुछ दूर हमारे साथ चलो
हम दिल की कहानी कह देंगे
समझे न जिसे तुम आँखों से
वो बात ज़बानी कह देंगे
कुछ दूर हमारे...

फूलों की तरह जब होठों पर
इक शोख़ तबस्सुम बिखरेगा
धीरे से तुम्हारे कानों में
इक बात पुरानी कह देंगे
समझे न जिसे...

इज़हार-ए-वफ़ा तुम क्या समझो
इकरार-ए-वफ़ा तुम क्या जानो
हम ज़िक्र करेंगे ग़ैरों का
और अपनी कहानी कह देंगे
समझे न जिसे...

मौसम तो बड़ा ही ज़ालिम है
तूफ़ान उठाता रहता है
कुछ लोग मगर इस हलचल को
बद-मस्त जवानी कह देंगे
समझे न जिसे...

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...