रसिया - Rasiya (Shreya Ghoshal, Tushar Joshi, Brahmastra: Part One Shiva)

Movie/Album: ब्रह्मास्त्र: भाग एक शिवा (2022)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: श्रेया घोषाल, तुषार जोशी

मेरा दर्पन अँखियाँ तेरी
तुझको तरसे रतियाँ मेरी
जीना मुझको रास आने लगा
जब से चहकी बतियाँ तेरी
जोगन तेरा मारा रसिया
जग जीता दिल हारा रसिया
पग तेरे चौबारे ठहरे
सदके मैं बंजारा रसिया
रसिया ये तेरा हुआ
तूने जिया मोह लिया
रसिया ने तेरा है जो
वही तुझे सौंप दिया

मेरा सरमाया है तू
तेरा सरमाया हूँ मैं
आजा मुझे सींच दे
मुरझाया हूँ मैं
जैसा मेरा दामन है तू
और तेरी छाया हूँ मैं
तभी तेरा बावरा
कहलाया हूँ मैं
तेरी बाहों में हो के
लगता है के ज़मीं पे
जन्नत सच में अगर कहीं है
यहीं है
बनकर तेरा यारा रसिया
सोचे ना दोबारा रसिया
पग तेरे चौबारे ठहरे
सदके मैं बंजारा रसिया
रसिया...

रसिया रसिया
तू मेरा रसिया रसिया

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...