तुम्हें भूल जाऊँ - Tumhein Bhool Jaun (Hariharan, Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda)

Movie/Album: दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा (2001)
Music By: त्रिवेणी-भवानी
Lyrics By: ज़हीर अनवर
Performed By: हरिहरन

तुम्हें भूल जाऊँ ये होता नहीं
कोई वक़्त हो दर्द सोता नहीं
तुम्हें भूल जाऊँ...

न हो जाओ बदनाम तुम इसलिए
मैं रो-रो के दामन भिगोता नहीं
कोई वक़्त...

ये वो फस्ल है जो उगे ख़ुद-ब-ख़ुद
कोई दर्द के बीज बोता नहीं
कोई वक़्त...

ये माना के तूफ़ान का ज़ोर है
मैं घबरा के कश्ती डुबोता नहीं
कोई वक़्त...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...