मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान - Maine Tere Hi Bharose Hanuman (Sunil Lodhi, Hanuman Ansh)

Movie/Album: हनुमान अंश (2026)
Music By: पारंपरिक
Lyrics By: पारंपरिक
Performed By: सुनील लोधी

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान
सागर में नैया डार दई

काहे की बा नाव बनाई
काहे की पतवार
रामा काहे की लगा दई जंजीर
सागर में नैया...

अरे राम नाम की नाव बनाई
भगति की पतवार
रामा ज्ञान की लगा दई जंजीर
सागर में नैया...

अरे कौन सखी वा में बैठनहारी
कौना पार लगाए
रामा को है खेवनहार
सागर में नैया...

अरे सीता सखी वा में बैठनहारी
रामा पार लगाए
रामा हनमत खेवनहार
सागर में नैया...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...