More Than 6.5 Lakh Hits!!

Thursday, April 26, 2012

मैं दुनिया भुला दूँगा - Main Duniya Bhula Doonga (Kumar Sanu, Anuradha Paudwal)

Movie/Album: आशिकी (1990)
Music By: नदीम-श्रवण
Lyrics By: समीर
Performed By: कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल

मैं दुनिया भुला दूँगा, तेरी चाहत में
ओ दुश्मन ज़माना, मुझे ना भुलाना
मैं खुद को मिटा दूँगा, तेरी चाहत में

मैं दुनिया भुला दूंगी, तेरी चाहत में
तेरा साथ छूटा, ये वादा जो टूटा
मैं खुद को मिटा दूंगी, तेरी चाहत में
मैं दुनिया भुला दूँगा...

मेरी साँसें, तेरी खुशबू
मेरे दिल में, तेरी धड़कन
मेरी महफ़िल, तेरी बातें
मेरी आँखें, तेरा दर्पण
बिन तेरे कुछ भी नहीं मैं
मैं हर गम उठा लूंगी, तेरी चाहत में
मैं दुनिया भुला दूँगा...

सीने से, लग जा तू
मैं हूँ तेरा, दीवाना
मुझे तुझसे, मिलने से
रोकेगा, क्या ज़माना
छोडूंगा ना साथ तेरा
मैं सब कुछ लुटा दूँगा, तेरी चाहत में
मैं दुनिया भुला दूंगा...

No comments: