हीरा सोई सराहिये - Heera Soyi Sarahiye (Shweta Pandit, Highway)

Movie/Album: हाईवे (2014)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: संत कबीर
Performed By: श्वेता पंडित

हीरा सोई सराहिये
सहे घनन की चोट
कपट को रंगे मानवा
परखत निकरा खोट

हीरा तहाँ ना खोलिये
जहाँ कुंजड़ों की हाट
सहजे गाँठि बाँधी के
लगिये अपनी बात
हीरा सोई सराहिये...

हीरा परा बाजार में
रहा छार लपटाय
केतिहे मूरख पची मुए
कोई पारखी लिया उठाय
हीरा सोई सराहिये...

तू कुजा मन कुजा - Tu Kuja Mann Kuja (Sunidhi Chauhan, Highway)

Movie/Album: हाईवे (2014)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: सुनिधि चौहान

तू कुजा, मन कुजा
तू कहाँ, मैं कहाँ
कृपा दृष्टि मुझपे भी हो महाराजा
अनगिनत चिंताओं ने घेरा
आस्था है, जो व्यथा है, वो हरेगा तू
सुन मेरी भी, कोई ना मेरा
तू कुजा, मन कुजा...

है भय भयंकर, पथ में कंकर, महाराजा
मुझ अधम से क्यूं तूने मुख फेरा
मैं धरातल से पुकारूँ, हाथ दे अपना
सुन मेरी भी, कोई ना मेरा
निर्धनों का धीर तू है, निर्बलों का बल
सुन मेरी भी कोई ना मेरा
मैं जगत में लापता, मेरा तू पता
मैं कहाँ, बतला?

मैं एकाकी, दे दया की भीख राजा
है धर में, श्वास भी मेरा
तू कुजा, मन कुजा...

मैं कहाँ कहाँ
घनघोर हैं अंधियारे
सब रूठे हैं उजियारे
तन टूटे, मन हारे
किस्मत के डूबे तारे
कोई किरण दिखला रे
हैं सूने पथ सारे
मैं एकाकी, दे दया की भीख राजा
क्या तुझे आभास भी मेरा
तू कुजा, मन कुजा

सूहा साहा - Sooha Saaha (Zeb, Alia Bhatt, Highway)

Movie/Album: हाईवे (2014)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: ज़ेबुनिषा बंगश (ज़ेब), आलिया भट्ट

मैना ने सूहा साहा ले जाना खोय के
मीठी मीठी खेती में खेलन हो
तोता बोले पेड़ों पे, पेड़ से, पूड़ी से
सूहा साहा नींदन में ओखा ना हो
संगी साथी, हंसू ने तारे हो ना हो
सूहा साहा, अम्मा का...
सूहा साहा, अम्मा का...

रैना, कारी कारी कोयलां सी रैना
नींदी तोला, तोला सी नैना
तारों का बिछौना, चैन से सोना
गोटा-गोटा गुदड़ी में घूमेगा घामेगा
सूहा साहा मैना..

टूटा तारा सा, छोटा सा
तारा सा, टूटा रे
पूछे वो देखूँ तेरे ही बारे
क्यूं ना सोये, क्यूं तू रोये
क्यूं तूखोये यूं परदेस में हो
क्यूं तू रूठा, किससे रूठा
क्या है छूटा तेरा देस में हो
जो भी है रूखा-सूखा
मन में वो बोलो तो
खोलो राहें बातों की, बाहें हो

तोता बोले पेड़ों पे, पेड़ से, पूड़ी से
सूहा साहा नींदन में...

भोर भये पंछी धुन - Bhor Bhaye Panchhi Dhun (Lata Mangeshkar, Aanchal)

Movie/Album: आँचल (1980)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: लता मंगेशकर

भोर भये पंछी
धुन ये सुनाये
जागो रे गयी ऋतु
फिर नहीं आये

पनघट जागी गाँव की हर गली जागी
गोरी कहीं और कहीं साँवली जागी
आँचल की छैय्याँ, अपने सैय्याँ को बुलाये
भोर भये पंछी...

मैं भी वहीं, है जहाँ मोहना मेरा
मधुबन मेरा तो यही, आँगना मेरा
ये दर ना छुटे, चाहे दुनिया छूट जाये
भोर भये पंछी...

कह दो कोई ना करे यहाँ प्यार - Keh Do Koi Na Kare Yahan Pyar (Md.Rafi, Goonj Uthi Shehnai)

Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
Music By: वसंत देसाई
Lyrics By: भरत व्यास
Performed By: मो.रफ़ी

बिखर गए बचपन के सपने
अरमानों की शाम ढले
कहीं सजे बारात किसी की
कहीं किसी का प्यार जले

कह दो कोई न करे यहाँ प्यार
इसमें ख़ुशियाँ हैं कम, बेशुमार हैं ग़म
इक हँसी और आँसू हज़ार
कह दो कोई ना...

प्रीत पतंगा दीये से करे
उसकी ही लौ में वो जल-जल मरे
मुश्किल राहें यहाँ, अश्क और आहें यहाँ
इसमें चैन नहीं, ना करार
कह दो कोई ना...

हमने तो समझा था फूल खिले
चुन-चुन के देखा तो काँटे मिले
ये अनोखा जहां, हरदम धोखा यहाँ
इस वीराने में कैसी बहार
कह दो कोई ना....

डोली में बिठाई के कहार - Doli Mein Bithai Ke (S.D.Burman, Amar Prem)

Movie/Album: अमर प्रेम (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: एस.डी.बर्मन

डोली में बिठाई के कहार
लाए मोहे सजना के द्वार
डोली में बिठाई...
बीते दिन खुशियों के चार
देके दुख मन को हजार
डोली में बिठाई...

मर के निकलना था घर से साँवरिया के
जीते जी निकलना पड़ा
फूलों जैसे पाँवों में पड़ गए छाले रे
काँटों पे जो चलना पड़ा
पतझड़, ओ बन गई पतझड़ बैरन बहार
डोली में बिठाई...

जितने हैं आँसू मेरी अँखियों में
उतना नदिया में नाहीं रे नीर
ओ लिखनेवाले तूने लिख दी ये कैसी मेरी
टूटी नैय्या जैसी तक़दीर
रुठा माझी, ओ माझी, रुठा माझी, उठे पतवार
डोली में बिठाई...

टूटा पहले मेरे मन अब चूड़ियाँ टूटीं
हुए सारे सपने यूँ चूर
कैसा हुआ धोखा आया पवन का झोंका
मिट गया मेरा सिंदूर
लुट गए, ओ रामा लुट गए, सोलह श्रृंगार
डोली में बिठाई...

ये क्या हुआ, कैसे हुआ - Ye Kya Hua, Kaise Hua (Kishore Kumar)

Movie/Album: अमर प्रेम (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

ये क्या हुआ, कैसे हुआ
कब हुआ, क्यूँ हुआ
जब हुआ, तब हुआ
ओ छोड़ो, ये ना सोचो
ये क्या हुआ...

हम क्यूँ, शिकवा करें झूठा, क्या हुआ जो दिल टूटा
शीशे का खिलौना था, कुछ ना कुछ तो होना था
हुआ
ये क्या हुआ...

हमने, जो देखा था, सुना था, क्या बताएँ वो क्या था
सपना सलोना था, खत्म तो होना था
हुआ
ये क्या हुआ...

ऐ दिल, चल पीकर झूमें, इन्हीं गलियों में घूमें
यहाँ तुझे खोना था, बदनाम होना था
हुआ
ये क्या हुआ...

कुछ तो लोग कहेंगे - Kuch To Log Kahenge (Kishore Kumar)

Movie/Album: अमर प्रेम (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना
छोड़ो बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना

कुछ रीत जगत की ऐसी है, हर एक सुबह की शाम हुई
तू कौन है, तेरा नाम है क्या, सीता भी यहाँ बदनाम हुई
फिर क्यूँ संसार की बातों से, भीग गये तेरे नैना
कुछ तो लोग कहेंगे...

हमको जो ताने देते हैं, हम खोए हैं इन रंगरलियों में
हमने उनको भी छुप-छुपके, आते देखा इन गलियों में
ये सच है झूठी बात नहीं, तुम बोलो ये सच है ना
कुछ तो लोग कहेंगे...

कहाँ हूँ मैं - Kahan Hoon Main (Jonita Gandhi, Highway)

Movie/Album: हाईवे (2014)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: जोनिता गाँधी

कहाँ हूँ मैं
कहाँ हूँ मैं अब

आहें, डर, खुशी, रास्ते
कच्ची बातें, सच्चे वास्ते
कहीं पे इन सब में
कहाँ हूँ मैं

मैंने भी तो आना था इसी तरफ
मेरी भी तो राहें हैं यहीं कहीं
उलझनों के दो राहें
रास्तों की ये बाहें
आते-जाते पूछती, मैं कहाँ
कहाँ हूँ मैं...

ऊनी ऊनी बादल में गयी सिमट
जैसे मैं हूँ जाड़ों की हवा कोई
सोचूं ना क्या पीछे है
देखूँ ना जो आगे है
मन ये मेरा पूछता, मैं कहाँ
कहाँ हूँ मैं...

यादें अब ज़मीन, ख्वाहिशें
पक्की चाहत, कच्ची कोशिशें
कहीं पे इन सब में
कहाँ हूँ मैं

पटाखा गुड्डी - Patakha Guddi (Sultana Nooran, Jyoti Nooran, A R Rehman, Highway)

Movie/Album: हाईवे (2014)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: सुल्ताना नूरान, ज्योति नूरान, ए.आर.रहमान

हाँ मिट्ठे पान दी गल्लोरी
लट्ठा सूट दा लाहोरी
फट्टे मार दी फिल्लौरी
जुगनी मेल मेल के
कूद फांद के
चक्क चकौटे जावे

मौला तेरा माली
ओ हरियाली जंगल वाली
तू दे हर गाली पे ताली
उसकी कदम-कदम रखवाली
ऐंवे लोक लाज की सोच-सोच के
क्यूं है आफत डाली
तू ले नाम रब का, नाम साईं का
अली अली अली अली
नाम रब का, नाम साईं का
अली अली अली अली
शर्फ़ खुदा का, ज़र्फ़ खुदा का
अली अली अली अली
अली हो, अली हो
चली ओ रे चली चली, चली ओ
अली अली तेरी गली
वो तो चली, अली अली
तेरी गली चली ओ

ओ जुगनी ओ, पटाखा गुड्डी ओ
नशे में उड्डी जाये रे हाये रे
सज्जे खब्बे धब्बे किल्ली ओ
मौला तेरा माली...

मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां
तू तो पाक रब का बांका बच्चा, राज-दुलारा तू ही
पाक रब का बांका बच्चा, उसका प्यारा तू ही
मालिक ने जो चिंता दी तो, दूर करेगा वो ही
नाम अली का लेके तू...

(कांच कंवारी, शर्म उतारी
चार पे भारी लगे
जाए भाड़ में दुनियादारी
वो तो चली चली चली
अली हो...)

जुगनी रुख पीपल दा होई
जिसनु पूजे ता हर कोई
जिसदी फसल किसे ना बोई
घर वि रख सके ना कोई
रास्ता नाप रही मरजानी
पट्ठी बारिश दा है पानी
जब नज़दीक जहान दे आणि
जुगनी मैली सी हो जानी
तू ले नाम रब दा अली अली
झाल्ल खालेरण छल्ली
नाम रब दा अली अली
हर दरवाज़ा अली
साईं रे..
मैंने तो तेरे तेरे उत्ते छड्डेयाँ डोरियां

माही वे - Maahi Ve (A.R.Rehman, Highway)

Movie/Album: हाईवे (2014)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: ए.आर.रहमान

धूप पानी पे बरस जाये
ये साये बनाये, मिटाये
मैं कहूँ और तू आ जाये, बहलाए
हर दूरी शरमाये
तू साथ है, हो दिन रात है
परछाईयाँ बतलाये
तू साथ है, दिन रात है
साया साया
माही वे! माही वे!
मेरी हर बात में साथ तू है
माही वे! माही वे!
मेरे सारे हालात तू
माही वे...

हाय सताये, मनाये, सताये
तू रुलाये, हँसाए भी तू ही
हमसाये, हर दूरी शरमाये
तू साथ है, हो दिन रात है
परछाईयाँ बतलाये
माही वे! माही वे!
मेरी सब राज़, कल-आज तू है
माही वे! माही वे!
मेरी हर उड़ान एक तू
माही वे...

ये जीना भी, ना जीना भी
है दोनों का तुमसे ही वास्ता
मैं ही तो हूँ तेरा पता
है दूसरा ना कोई रास्ता
आये मुझ तक वो तुमको जो हो ढूंढता
मेरी खामोशियों में है तू बोलता
ये जीना भी, नेया जीना भी
जो भी हुआ है, वो तुमसे हुआ
माही वे...

रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे - Rangi Saari Gulaabi Chunariya Re (Gulaab Gang)

Movie/Album: गुलाब गैंग (2014)
Music By: सौमिक सेन
Lyrics By: पारंपरिक गीत
Performed By: स्नेहलता दीक्षित, अनुपमा राग, माधुरी दीक्षित

रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे
मोहे मारे नजरिया सांवरिया रे

जाओ जी जाओ, करो ना बतियाँ
ऐ जी बाली है मोरी उमरिया रे
मोहे मारे नजरिया सांवरिया रे
रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे
पहनी सारी गुलाबी चुनरिया रे
मोहे मारे नजरिया सांवरिया रे

जिया मैं ना जिया - Jiya Main Na Jiya (Arijit Singh, Gunday)

Movie/Album: गुंडे (2014)
Music By: सोहेल सेन
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: अरिजीत सिंह

जिया, मैं ना जिया
रेज़ा रेज़ा, मैं ना जिया

मैं बेगाना सा, था दीवाना सा
मुझको तेरी चाहत ने बसा दिया
जिया, मैं ना जिया...

लिखूं हवाओं पे मैं
नैनों से नाम तेरा
साये से मैं हाथों के
साया लूँ थाम तेरा
इश्क़ का तू हरफ
जिसके चारों तरफ
मेरी बाहों के घेरे का
बने हाशियाँ
जिया, मैं ना जिया...

नैना फ़िरोज़ी नहर
ख्वाबों के पानी में घर
ऐसे हूँ मैं तेरे बिन
सहरा की जैसे सहर
सांस में तू भरे
दो जहां से परे
आके तुझसे मिलूं मैं
मेरे साथिया
जिया, मैं ना जिया...

ये शाम की तनहाईयाँ - Ye Shaam Ki Tanhaiyaan (Lata Mangeshkar, Aah)

Movie/Album: आह (1953)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

ये शाम की तनहाईयाँ, ऐसे में तेरा गम
पत्ते कहीं फड़के, हवा आयी तो चौंके हम

जिस राह से तुम आने को थे
उस के निशां भी मिटने लगे
आये ना तुम सौ-सौ दफ़ा
आये गये मौसम
ये शाम की तनहाईयाँ...

सीने से लगा तेरी याद को
रोती रही मैं रात को
हालत पे मेरे चाँद तारे
रो गये शबनम
ये शाम की तनहाईयाँ...

आन मिलो श्याम सांवरे - Aan Milo Shyam Saanwre (Geeta Dutt, Manna Dey, Devdas)

Movie/Album: देवदास (1955)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: गीता दत्त, मन्ना डे

आन मिलो आन मिलो श्याम सांवरे, आन मिलो
बृज में अकेली राधे खोई-खोई फिरे

बृंदावन की गलियों में तुम बिन जियरा ना लागे
निसदिन तुम्हारी बाट देखे व्याकुल नैना भागे
अब ही ऐसी दशा है मन की क्या हुई फिर आगे रे
बृज में अकेली राधे...

आज न काहे जमुना तीरे मुरली मधुर बजाई
आज न काहे सखियन के संग हिल-मिल रास रचाई
हमरा आँगन छोड़ के तोहे कौन नगरिया भाई रे
बृज में अकेली राधे...

अजहुँ जो न भेजे मोहन तैने कोई खबरिया
हो जई है इक बृज की बाला रो-रो कर बावरिया
धीर बंधा जा, धीर बंधा जा
मुख दिखला जा नट नागर सांवरिया रे
बृज में अकेली राधे...

ये बात कोई समझाये रे - Ye Baat Koi Samjhaye Re (Sandhya Mukherjee, Sazaa)

Movie/Album: सज़ा (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: संध्या मुखर्जी

ये बात कोई समझाये रे
क्यूं आज नज़र शरमाये रे

मैंने दिल से कहा, क्या बात है
कहा दिल ने, मिलन की रात है
काहे घूंघट में, मुखड़ा छुपाये रे
क्यूं आज नज़र शरमाये...

मेरा मनवा, मनाये रंगरलियाँ
पास आ गयी हैं साजन की गलियाँ
मेरी चुनरी हवा में लहराई रे
क्यूं आज नज़र शरमाये...

ओ देखो-देखो बजी शहनाईयाँ
मोहे आने लगी अंगड़ाईयाँ
मेरी पतली क़मर बलखाई रे
क्यूं आज नज़र शरमाये...

ओ रूपनगर के सौदागर - O Roopnagar Ke Saudagar (Lata Mangeshkar, Sazaa)

Movie/Album: सज़ा (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

ओ रूपनगर के सौदागर, ओ रंग रंगीले जादूगर
आ अपना रंग जमाता जा, जादू का खेल दिखाता जा

मैं हूँ जादूगर मतवाला, देखो मेरा खेल निराला
छोडूँ ऐसा तीर नज़र का, तोडूँ तेरे दिल का ताला
हाय उड़ गया दिल मेरा फुर्र फुर्र
ओ रूप नगर के सौदागर...

वापस आजा गोरी के दिल, भोली-भाली छोरी के दिल
जल्दी कर जादूगर राजा, आजा आजा जल्दी आजा
लो आ गया आ गया शुर्र शुर्र
ओ रूपनगर के सौदागर...

बड़े मज़े का खेल दिखाया, जादूगर ने दिल भरमाया
जा रे जा रे जा रे दुल्हनिया, तेरा साजन लेने आया
जा तोहे बुलाये पिया का घर
ओ रूप नगर के सौदागर...

हो गयी रे तेरी हो गयी - Ho Gayi Re Teri Ho Gayi (Lata Mangeshkar, Sazaa)

Movie/Album: सज़ा (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

हो गयी रे तेरी हो गयी
पहले ही मेल में, खेल ही खेल में
खो गयी रे मैं तो, खो गयी
हो गयी रे तेरी हो गयी...

नया-नया प्यार है, पहली-पहली बार है
तेरा इंतज़ार है
तेरी मेरी प्रीत है, जीत ही जीत है
जीत ही जीत है
हो गयी रे तेरी हो गयी...

खुशी-खुशी झूमना, घड़ी-घड़ी घूमना
कली कली चूमना
प्यार है ये प्यार है, दिल बेक़रार है
दिल बेक़रार है
हो गयी रे तेरी हो गयी....

दिलों की टोलियाँ, आँख मिचोलियाँ
मीठी मीठी बोलियाँ
दिन हैं बहार के, साजन से प्यार के
साजन से प्यार के
हो गयी रे तेरी हो गयी...

धक धक धक जिया करे धक - Dhak Dhak Dhak Jiya Kare Dhak (Lata Mangeshkar, Sazaa)

Movie/Album: सज़ा (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

धक, धक, धक, जिया करे धक
अँखियों में अँखियाँ डाल के ना तक

सुनो री ओ गोरी, तूने चोरी चोरी
दिल की कहानी, आँखों की ज़बानी
कह दी बलम से, अपने सनम से
झुकी-झुकी अँखियों से होता है शक
अँखियों में अँखियाँ...

यूं ना शरमाओ जी, ज़रा खुल जाओ जी
छोड़ो जी छोड़ो, मुखड़ा ना मोड़ो
हमसे भी थोड़ी-थोड़ी अँखियाँ मिलाओ जी
देखें भला करोगे ये ज़िद कब तक
अँखियों में अँखियाँ...

सच सच कहो बात! कहो बात!
कैसी हुई मुलाक़ात? मुलाक़ात?
जानते हो कब से?
तबसे की अब से
हमसे छुपाओगे तो बच के ना जाओगे
आगे तुम, पीछे हम, जाओगे थक
अँखियों में अँखियाँ...

नदियाँ चले चले रे धारा - Nadiya Chale Chale Re Dhara (Manna Dey, Safar)

Movie/Album: सफ़र (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मन्ना डे

नदिया चले, चले रे धारा
चंदा चले, चले रे तारा
तुझको चलना होगा
तुझको चलना होगा

जीवन कहीं भी ठहरता नहीं है
आँधी से, तूफाँ से डरता नहीं है
तू ना चलेगा, तो चल देंगी राहें
मंज़िल को तरसेंगी तेरी निगाहें
तुझको चलना होगा...

पार हुआ वो रहा जो सफ़र में
जो भी रुका, घिर गया वो भँवर में
नाव तो क्या, बह जाये किनारा
बड़ी ही तेज़ समय की है धारा
तुझको चलना होगा...

हर तरफ अब यही अफसाने हैं - Har Taraf Ab Yahi Afsaane Hain (Manna Dey, Hindustan Ki Kasam)

Movie/Album: हिंदुस्तान की कसम (1973)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: मन्ना डे

हर तरफ अब यही अफसाने हैं
हम तेरी आँखों के दीवाने हैं

कितनी सच्चाई हैं इन आँखों में
खोटे सिक्के भी खरे हो जाये
तू कभी प्यार से देखे जो उधर
सूखे जंगल भी हरे हो जाये
बाग़ बन जाये जो वीराने हैं
हम तेरी आँखों...

एक हल्का सा इशारा इनका
कभी दिल और कभी जाँ लूटेगा
किस तरह प्यास बुझेगी उसकी
किस तरह उसका नशा टूटेगा
जिसकी किस्मत में ये पैमाने हैं
हम तेरी आँखों...

नीची नज़रों में हैं इतना जादू
हो गये पल में कई ख्वाब जवां
कभी उठने कभी झुकने की अदा
ले चली जाने किधर जाने कहाँ
रास्ते प्यार के अनजाने हैं
हम तेरी आँखों...

अब कहाँ जाएँ हम - Ab Kahan Jayen Hum (Manna Dey, Ujala)

Movie/Album: उजाला (1959)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मन्ना डे

अब कहाँ जाएँ हम, ये बता ऐ ज़मीं
इस जहां में तो कोई हमारा नहीं
अपने साये से भी लोग डरने लगे
अब किसी को किसी पर भरोसा नहीं
अब कहाँ जाएँ हम...

हम घर-घर जाते हैं, ये दिल दिखलाते हैं
पर ये दुनिया वाले, हमको ठुकराते हैं
रास्ते मिट गए, मंज़िलें खो गईं
अब किसी को किसी पर भरोसा नहीं
अब कहाँ जाएँ हम...

नफ़रत है निगाहों में, वहशत है निगाहों में
ये कैसा ज़हर फैला, दुनिया की हवाओं में
प्यार की बस्तियाँ, ख़ाक होने लगीं
अब किसी को किसी पर भरोसा नहीं
अब कहाँ जाएँ हम...

हर साँस है मुश्किल की, हर जान है इक मोती
बाज़ार में पर इनकी, गिनती ही नहीं होती
ज़िन्दगी की यहाँ, कोई कीमत नहीं
अब किसी को किसी पर भरोसा नहीं
ये बता ऐ ज़मीं...

आज मिले मन के मीत - Aaj Mile Mann Ke Meet (Manna Dey, Nawab Sirajuddaula)

Movie/Album: नवाब सिराज-उद-दौला (1967)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: मन्ना डे

आज मिले मन के मीत
घुँघरुओं की लय पे आज
नाचने लगी है प्रीत

चन्द्रमा सा गोरा बदन
झिलमिलाये जैसे किरण
चूम रहा उन के चरण
झूम-झूम के संगीत
आज मिले मन...

उनकी प्रीत उनकी लगन
लिपट गयी जैसे अगन
मन में मेरे आन बसे
जैसे बाँसुरी में गीत
आज मिले मन...

अँखियाँ ये बन के चकोर
देखे हैं चन्दा की ओर
सांवली सलोनी रैन
आज धीरे धीरे बीत
आज मिले मन...

जय जय शिव शंकर - Jai Jai Shiv Shankar (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Aap Ki Kasam)

Movie/Album: आप की कसम (1974)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

जय जय शिव शंकर, काँटा लागे न कंकर
जो प्याला तेरे नाम का पिया
ओ गिर जाऊँगी, मैं मर जाऊँगी
जो तूने मुझे थाम ना लिया
ओ सौं रब दी!

एक के दो, दो के चार, मुझको तो दिखते हैं
ऐसा ही होता है, जब दो दिल मिलते हैं
सर पे ज़मीं पाँव के नीचे है आसमां
हो सौं रब दी
जय जय शिव शंकर...

कंधे पे, सर रख के, तुम मुझको सोने दो
मस्ती में जो चाहे हो जाये होने दो
ऐसे में तुम हो गये हो बड़े बेईमान
हो सौं रब दी!
जय जय शिव शंकर...

रस्ते में हम दोनों, घर कैसे जायेंगे
घर वाले अब हमको खुद लेने आयेंगे
कुछ भी हो लेकिन मज़ा आ गया मेरी जां
हो सौं रब दी!
जय जय शिव शंकर...

चाँद चुरा के लाया हूँ - Chand Chura Ke Laya Hoon (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Devata)

Movie/Album: देवता (1978)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

चाँद चुरा के लाया हूँ
चल बैठें चर्च के पीछे
ना कोई देखे, ना पहचाने
बैठें पेड़ के नीचे
चाँद चुरा के लाया हूँ...

कल बापू जाग गये थे
मेरी लाज की सोचो
अरे जो होना था कल हुआ था
आज तो आज की सोचो
जाग गये तो? जागने दो ना!
अच्छा? हाँ
तो फिर चल बैठें...

चल दरिया पर कश्ती लेकर
दूर कहीं बह जाएँ
अरे ढूँढ न पाएं बस्ती वाले
साहिल से कह जाएँ
बोल दिया तो? बोलने दो ना!
अच्छा? हाँ
तो फिर चल बैठे...

तुमसे दूर रह के - Tumse Door Reh Ke (Md.Rafi, Lata Mangeshkar, Adalat)

Movie/Album: अदालत (1976)
Music By:कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तुमसे दूर रह के
हमने जाना प्यार क्या है
दिल ने माना यार क्या है

तुमको पाके ना पहलू में लगता था यूँ
जीते हैं किसलिए और ज़िंदा है क्यों
हम भी रहते थे बेचैन से हर घड़ी
बिन तुम्हारे तो वीरान थी ज़िन्दगी
तुमसे दूर रह के...

दूरियाँ किसलिये, मिल गये हैं जो हम
अब तो होने दो अरमान पूरे सनम
वक़्त आने पे मिट जायेंगी दूरियाँ
जब न होंगी ज़माने की मजबूरियाँ
तुमसे दूर रह के...

ज़हनसीब - Zehnaseeb (Chinmayi Sripada, Shekhar, Hasee Toh Phasee)

Movie/Album: हँसी तो फँसी (2014)
Music By: विशाल-शेखर
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: चिन्मयी श्रीपद, शेखर रव्जियानी

ज़हनसीब, ज़हनसीब
तुझे चाहूँ बेतहाशा ज़हनसीब
मेरे क़रीब, मेरे हबीब
तुझे चाहूँ बेतहाशा ज़हनसीब

तेरे संग बीते हर लम्हें पे हमको नाज़ है
तेरे संग जो न बीते उसपे ऐतराज़ है
इस क़दर हम दोनों का मिलना एक राज़ है
हुआ अमीर, दिल ग़रीब
तुझे चाहूँ बेतहाशा ज़हनसीब...

लेना-देना नहीं दुनिया से मेरा बस तुझसे काम है
तेरी अँखियों के शहर में यारा सब इंतज़ाम है
ख़ुशियों का एक टुकड़ा मिले, या मिले ग़म की खुरचने
यारा तेरे-मेरे खर्चे में दोनों का ही एक दाम है
होना लिखा था यूँ ही जो हुआ
या होते-होते अभी अनजाने में हो गया
जो भी हुआ, हुआ अजीब
तुझे चाहूँ बेतहाशा ज़हनसीब...

हम प्यार की बाज़ी हारे - Hum Pyar Ki Baazi Haare (Lata Mangeshkar, Sazaa)

Movie/Album: सज़ा (1951)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

हम प्यार की बाज़ी हारे, दिल रोये दर्द के मारे
बलमवा चले गये, बलमवा चले गये
मेरी आशाओं के तारे, टूट गये सारे
सजनवा चले गये, बलमवा चले गये

वो बेदर्दी क्या जाने मेरे दर्द भरे अफसाने
मैं कहूँ जिया से भूल, जिया न माने, जिया न माने
लो छाये बादल कारे, ओ मेरे प्यारे
सजनवा चले गये, बलमवा चले गये
हम प्यार की बाज़ी हारे...

दिल घड़ी-घड़ी भर आये, और चैन कहीं ना पाये
कोई जा कर मेरे सजन से, ये बात मेरी कह आये
हम फिरेंगे मारे-मारे, ओ द्वारे-द्वारे
सजनवा चले गये, बालमवा चले गये
हम प्यार की बाज़ी हारे...