इश्क की गली - Ishq Ki Gali (Rahat Fateh Ali Khan, Milenge Milenge)

Movie/Album: मिलेंगे मिलेंगे (2010)
Music By: हिमेश रेशमिया
Lyrics By: समीर
Performed By: राहत फ़तेह अली खान, जयेश गाँधी

इश्क की गली, इश्क की गली
है मखमली रब्बा, रब्बा

मेरे दिल को तुमसे कितनी मोहब्बत (रब्बा, रब्बा)
मेरे दिल को तुमसे कितनी मोहब्बत, पूछो ना सनम
दिवानगी में कैसी है हालत
दिवानगी में कैसी है हालत, पूछो ना सनम
मेरे दिल को तुमसे...

मेरी तन्हाई में मेरी परछाई में
तेरा एहसास धड़कन की गहराई में
ज़िन्दगी इक अधूरी कहानी लगे
बिन तेरे जीना इक बेईमानी लगे
मुझको चैन कहीं ना आये, मिलने की चाहत तड़पाए
दिल पे धूप-छाँव के जैसे, मेरे साथ हैं तेरे साए
मेरे साकी मेरे दिल की है ये सदा
इश्क में दर्द की इश्क ही है दवा
इश्क की गली...

जाने कब किस कदर तुझपे मरने लगा
हद से ज्यादा तुझे प्यार करने लगा
आसमां से ज़मीं तक तेरी आरज़ू
ज़र्रे ज़र्रे में दिल के है बस तू ही तू
चाहे भीड़ में हो या अकेले, तेरी यादों के हैं मेले
मेरी आँखों में रहते है, तेरे ही सपनों के रेले
मेरे साकी मेरे दिल की हैं ये सदा
इश्क में दर्द की इश्क ही है दवा
इश्क की गली...
मेरे दिल को तुमसे कितनी मोहब्बत...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...