कैसे आऊँ जमुना - Kaise Aaun Jamuna (Lata Mangeshkar, Devta)

Movie/Album: देवता (1956)
Music By: सी. रामचन्द्र
Lyrics By: राजेंद्र कृष्ण
Performed By: लता मंगेशकर

कैसे आऊँ जमुना के तीर
पाँव पड़ी ज़ंजीर श्यामा
पाँव पड़ी ज़ंजीर हाय
कैसे आऊँ जमुना...

काहे लगाया बैरी, अँखियों में कजरा
अँखियों में कजरा, कलैया में गजरा
रह गयी हार सिंगार किये मैं
कौन बँधाए धीर हो
कैसे आऊँ जमुना के तीर...

श्याम मिलन को जिया मोरा तरसे
काह करूँ कैसे निकलूँ मैं घर से
प्रीत भरे मन की ये दुनिया
हाय न जाने पीर
कैसे आऊँ जमुना के तीर...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...