ले लो गुब्बारे - Le Lo Gubbare (C.Ramchandra, Amar Deep)

Movie/Album: अमर दीप (1958)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजेंद्र कृष्ण
Performed By: सी.रामचंद्र

ले लो, अरे ले लो
ले लो, ले लो, ले लो गुब्बारे
ले लो, ले लो, ले लो, ले लो गुब्बारे
रंग बिरंगे प्यारे प्यारे
ले लो, ले लो, ले लो, ले लो गुब्बारे

सुकड़े तो पतले अरे फूले तो मोटे
दर्शन भारी नाम हैं छोटे
कलियों से हलके ले लो
फूलों से प्यारे ले लो
रंग बिरंगे प्यारे प्यारे
ले लो, ले लो, ले लो, ले लो गुब्बारे

नीले, अरे पीले, हैं नीले पीले हरे गुलाबी
झूमें हवा में जैसे शराबी
डोले तलब में डोले, साकी के द्वारे डोले
रंग बिरंगे प्यारे प्यारे
ले लो, ले लो, ले लो, ले लो गुब्बारे

बाबा भी खेले और बेबी भी खेले
जोड़ी सलामत ओ बाबू ले ले
चमके तुम्हारे वाह वाह
उल्फत के तारे वाह वाह
रंग बिरंगे प्यारे प्यारे
ले लो, ले लो, ले लो, ले लो गुब्बारे
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...