रॉकी मेरा नाम - Rocky Mera Naam (Kishore Kumar, Rocky)

Movie/Album: रॉकी (1981)
Music By: राहुल देव बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

दोस्तों को सलाम, दुश्मनों को सलाम
हे राॅकी मेरा नाम, राॅकी मेरा नाम, राॅकी मेरा नाम
दोस्तों को सलाम...

ये उमर है ऐसी तौबा, क्या पता कब क्या होगा
ज़रा सा बचपन, ज़रा सी जवानी
ज़रा सा मैं शरीफ़, ज़रा सा बदनाम
राॅकी मेरा नाम...

देख कर मुझे आते जाते, कहते हैं दुनिया वाले
वो आया झूम के, वो गया झूम के
दिलों का बादशाह, हसीनों का ग़ुलाम
राॅकी मेरा नाम...

मैं जिधर से गुज़र जाता हूँ, कुछ न कुछ कर जाता हूँ
चुराता हूँ मैं चैन, उड़ाता हूँ मैं नींद
सिखाता हूँ मैं प्यार, यही है मेरा काम
राॅकी मेरा नाम...
Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...