गुस्ताख़ मौसम - Gustakh Mausam (Ronit Chaterji, Vibha Saraf, Nail Polish)

Movie/Album: नेल पॉलिश (2021)
Music By: रोनित चटर्जी
Lyrics By: सुदीप नाइक
Performed By: रोनित चटर्जी, विभा सराफ

शाख से गिरे हैं यूँ बादलों पे
गुस्ताख़ मौसम
बह चले हैं झील की चादरों पे
गुस्ताख़ मौसम

ले चल मुझे दूर तू कहीं
आँखें जहाँ कह दे अनकही
जागे सोये शबनमी कालीनों पे
गुस्ताख़ मौसम
खो रहे गूँज से पर्वतों में
गुस्ताख़ मौसम

पलकें मेरी ढलती नहीं
छलकें है जो सपने कई

खिल रहे हैं गुल कहीं हसरतों के
गुस्ताख़ मौसम
उड़ चले हैं क्यों परे सरहदों के
गुस्ताख़ मौसम
हाथ थामे मन चले रास्तों पे
गुस्ताख़ मौसम
डूब जाएँ बाहों में जन्नतों के
गुस्ताख़ मौसम

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...