जुग जुग जीवे - Jug Jug Jeeve (Parampara, Sachet, Sachin-Jigar, Shiddat)

Movie/Album: शिद्दत (2021)
Music By: सचिन-जिगर
Lyrics By: कौसर मुनीर
Performed By: परंपरा टंडन, सचेत टंडन, सचिन-जिगर

मेरा यार मेरी दौलत
मेरा यार ही तबाही
मेरा प्यार दोनों के हक़ में
देता है गवाही
मेरा यार मेरी शोहरत
मेरा यार ही रुसवाई
मेरा प्यार दोनों के हक़ में
देता है गवाही

हो एक ही जनम में
एक ही जनम में
दे दी सातों खुशियाँ
रब्बा मेरे मैं तां
गुड़ खा के मर जावां
हो मेरी हीरे वे
तू जुग जुग जीवे रे
नी रांझण नाल तू ले ले
इश्क़ दे फेरे वे
हो मेरी हीरे वे...

तेरा जूनून है मेरा गुरूर है
मैं तेरे वरगी हो गयी
पल्ला जो है तेरा
मोहल्ला वो है मेरा
मैं तेरे घर दी हो गयी

हो एक ही जनम में
दे दिए दोनों जहां
रब्बा मेरे मैं तां
गुड़ खा के मर जावां
हो मेरी हीरे वे...

हो सर पर तेरे बरकत बरसे
और चेहरे पे नूर
चूड़ा तेरा चम चम चमके
रहे बलाएँ तुझसे दूर
हो रहे बलाएँ तुझसे दूर

Print Friendly and PDF

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...