ओ यारा दिल लगाना - O Yaara Dil Lagana (Deeksha Toor, Stebin Ben, Sanak)

Movie/Album: सनक (2021)
Music By: चिरंतन भट्ट, नदीम-श्रवण
Lyrics By: मनोज यादव, समीर अंजान
Performed By: दीक्षा तूर, स्टेबिन बेन

हमको तुमसे सिर्फ सिर्फ इतना कहना है
देखे दुनिया तुमसे प्यार ऐसा करना है
बनके चाहत एक दूसरे में बहना है
यारा यारी जैसे साथ जीना मरना है

इकरार करना मुश्किल है
इनकार करना मुश्किल है
महबूब से मोहब्बत का
इज़हार करना मुश्किल है
कितना मुश्किल है देखो
इस दुनिया में दिल लगाना
ओ यारा दिल लगाना
ओ यारा दिल लगाना
कितना मुश्किल है देखो...

देखा ये देखा है अक्सर
आशिकी तो करती है पागल
साँसों में साँस बन के ये
कर देती है दिल को घायल
नींदे वींदे यारा चैन वैन
और जान वान लेती है उलझन
बनकर दिल दोस्त इश्क़ का
बन जाता है खुद का दुश्मन

कोई कहता इश्क़ है आफत
कोई कहता इश्क़ है जन्नत
कोई कहे नशा ये बुरा है
कोई कहे अच्छी आदत
ऐतबार करना मुश्किल है
जाँ-निसार करना मुश्किल है
महबूब से मोहब्बत का
इज़हार करना मुश्किल है हो
कितना मुश्किल है देखो...

कोई अच्छा दिल जो मिले तो
अच्छे से दिल मैं लगाऊँ
दुनिया मैं सर पे उठाऊँ
आशिक मैं खुद को बनाऊँ
प्यारा सा कोई दिल जो मिले तो
जी भर के प्यार जताऊँ
सोए सोए अरमाँ जगाऊँ
इश्क वाली ज़हमत उठाऊँ
कितना मुश्किल है देखो...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...