Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: इरशाद कामिल
Performed By: अरिजीत सिंह
मोहब्बत में यूँ हद को पार किया
तुमसे भी ज़्यादा तुमसे प्यार किया
दर्द की हदों को भी पार किया
तुमसे भी ज़्यादा तुमसे प्यार किया
तू मेरी थी मेरी है
अगर खबर आ जाए
बे-सबरे से दिल को
बे-वक़्त सबर आ जाए
ख़ुशी दे के तुमको ग़म उधार लिया
तुमसे भी ज़्यादा...
हो ये तड़प कैसी है, ये जलन है कैसी
हालाँकि दोनों में है वफ़ा पहले सी
जो रंग तेरा है, वो रंग है मेरा
कुछ मैं तेरे जैसा, कुछ तू मेरे जैसी
जुदाई ने हमको इकसार किया
तुमसे भी ज़्यादा...
आ गले मिल फिर से, फिर ज़रा चैन आए
हो मेरे होंठों पे फिर तेरे ही साये
बिन तेरे जीना भी मौत ही लगता है
या तू आ जाए या साँस भी ना आए
दुआओं में ऐसा इज़हार किया
तुमसे भी ज़्यादा...
No comments :
Post a Comment
यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...