बा ख़ुदा अब तो - Ba Khuda Ab Toh (Hariharan, Hazir 2)

Movie/Album: हाज़िर 2 (2014)
Music By: हरिहरन
Lyrics By: शमीम जयपुरी
Performed By: हरिहरन

बा ख़ुदा अब तो
मुझे कोई तमन्ना ही नहीं
फिर ये क्या बात है
क्यों दिल कहीं लगता ही नहीं
बा ख़ुदा अब तो...

सिर्फ़ चेहरे के उदासी से भर आए ऑंसू
दिल का आलम तो अभी आपने देखा ही नहीं
बा-ख़ुदा अब तो...

यूँ तो रोने से बहुत दिल को सुकूँ मिलता है
इश्क़ ख़ुद्दार तो ये भी तो गँवारा ही नहीं
बा-ख़ुदा अब तो...

दोस्त को दोस्त समझना तो है इक बात 'शमीम'
मैंने दुश्मन को तो दुश्मन कभी समझा ही नहीं
बा-ख़ुदा अब तो...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...