लूप लपेटा (शीर्षक) - Looop Lapeta Title (Jay Anand, Sidhant Mago)

Movie/Album: लूप लपेटा (2022)
Music By: मयंक मेहरा, सिद्धांत मागो
Lyrics By: सिद्धांत मागो
Performed By: जय आनंद, सिद्धांत मागो

भाग ले भाग ले बेटा
भाग ले भाग ले बेटा
भाग ले
भाग भाग…

ऑन यॉर वॉक
गेट सेट गो

भागी भागी दौड़ी जैसे चीता की मैं छोरी
क्योंकि जान जो फँसी है आज सॉकेट में
कभी ज़िन्दगी के आगे भागी
सबकी बजा के भागी
पैर डाले फीते वाले रॉकेट में

साला माँ बहन की गाली भी
मैं दे ना पाऊँ खुल के
साला माँ बहन ने बस मुझसे
बनवाने हैं फुलके
साला माँ बहन के साथ निकलूँ
संस्कारों में घुल के
दुनिया के इस चक्कर को
मैं बोलूँ मैं बोलूँ
मैं बोलूँ बोलूँ बोलूँ बोलूँ क्या

इसकी जान का लूप लपेटा
मेरे प्राण का लूप लपेटा
इस ब्रह्मांड का लूप लपेटा
सारे प्लान का लूप लपेटा

नेहरू जी को गुलाब के फूल बहुत पसंद थे
गुलाब के फूल की पंखुड़ी हरी होती है
हरे तो खरबुजे भी होते हैं
खरभुजा खरबुजे को देख के रंग बदलता है
रंग का आविष्कार जर्मनी में हुआ था
जर्मनी का शासक हिटलर था
हिटलर बहुत ही खतरनाक था
खतरनाक तो शेर भी होते हैं
शेर का वजन दस मन होता है
मन बहुत चंचल होता है
चंचल मधुबाला की बहन का नाम था
मधुबाला को दिल की बीमारी थी
दिल एक मंदिर है
मंदिर में गुलाब के फूल चढ़ाए जाते हैं
और नेहरू जी को गुलाब के फूल बहुत पसंद थे
सर्कल ऑफ लाइफ

इसकी जान का लूप लपेटा...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...