जान है मेरी - Jaan Hai Meri (Armaan Malik, Radhe Shyam)

Movie/Album: राधे श्याम (2022)
Music By: अमाल मलिक
Lyrics By: रश्मि विराग
Performed By: अरमान मलिक

आए थे इस तरह से तुम
जैसे कोई हो ख़्वाब नया
बस यादें रह गईं देखो
हम में तुम में जो था, न रहा
हो पूछता हूँ मैं खुद से
दूर क्यूँ रहा तुझसे
जाते-जाते सुन ले तू जरा
लबों पे नाम है तेरा
हाँ दिल में याद है तेरी
तू मेरा ना हुआ तो क्या
तू फिर भी जान है मेरी
लबों पे नाम...

तुझको अपना कभी
कहने से पहले सोचा नहीं
ख़्वाब में भी तेरा
दिल तोड़ पाया नहीं
मैने ये ज़िन्दगी
तेरे ही नाम लिख दी मेरी
किस्मतों से तुझे पर
जोड़ पाया नहीं
ओ पूछता हूँ मैं खुद से
और क्या कहूँ तुमसे
जो तुझे बना दे बस मेरा
लबों पे नाम...

जिस दिन ये तुझे भूल गया
उस दिन थम जाएगा
ये दिल कुछ ना कर पायेगा
न एक पल भी जी पायेगा
मेरी तरह तुझको जब एक दिन
हो ही जाएगा
इश्क तब समझ में आएगा
तू खुद को रोक न पायेगा

आओगे एक दिन चल के
मेरी राहों पे तुम देखना
ओ धड़कनों को साँसों को
इन अकेली रातों को
इंतज़ार कब से है तेरा
लबों पे नाम...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...