आगे भी जाने न तू - Aage Bhi Jaane Na Tu (Asha Bhosle, Waqt)

Movie/Album: वक़्त (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: आशा भोसले

आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है, बस यही एक पल है
 
अनजाने सायों का राहों में डेरा है
अनदेखी बाहों ने हम सबको घेरा है
ये पल उजाला है, बाक़ी अंधेरा है
ये पल गँवाना ना, ये पल ही तेरा है
जीने वाले सोच ले
यही वक़्त है, कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी जाने न...

इस पल के जलवों ने महफ़िल सँवारी है
इस पल की गर्मी ने धड़कन उभारी है
इस पल के होने से दुनिया हमारी है
ये पल जो देखो तो सदियों पे वारी है
जीने वाले सोच ले
यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी जाने न...

इस पल के साये में अपना ठिकाना है
इस पल की आगे की हर शय फ़साना है
कल किसने देखा है, कल किसने जाना है
इस पल से पाएगा जो तुझको पाना है
जीने वाले सोच ले
यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी जाने न...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...