शायद मैं ज़िन्दगी की सहर - Shayad Main Zindagi Ki Sahar (Jagjit Singh)

Movie/Album: द लेटेस्ट (1982)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: सुदर्शन फ़ाकिर
Performed By: जगजीत सिंह

शायद मैं ज़िन्दगी की सहर
ले के आ गया
क़ातिल को आज अपने ही घर
ले के आ गया

ता-उम्र ढूंढता रहा मंज़िल मैं इश्क़ की
अंजाम ये कि गर्द-ए-सफ़र
ले के आ गया
क़ातिल को आज...

नश्तर है मेरे हाथ में कांधों पे मय-क़दा
लो मैं इलाज-ए-दर्द-ए-जिगर
ले के आ गया
क़ातिल को आज...

'फ़ाकिर' सनम कदे में न आता मैं लौट कर
इक ज़ख़्म भर गया था इधर
ले के आ गया
क़ातिल को आज...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...