वो दिल ही क्या - Woh Dil Hi Kya (Jagjit Singh, Ghazals)

Movie/Album: इम्मोर्टल (2001)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: क़तील शिफ़ाई
Performed By: जगजीत सिंह

वो दिल ही क्या तेरे मिलने की जो दुआ न करे
मैं तुझको भूल के ज़िन्दा रहूँ, ख़ुदा न करे

रहेगा साथ तेरा प्यार ज़िन्दगी बन कर
ये और बात मेरी ज़िन्दगी वफ़ा न करे

सुना है उसको मोहब्बत दुआएँ देती हैं
जो दिल पे चोट तो खाए मगर गिला न करे

ये ठीक है नहीं मरता कोई जुदाई में
ख़ुदा किसी को किसी से मगर जुदा न करे
मैं तुझको भूल के...

No comments :

Post a Comment

यह वेबसाइट/गाना पसंद है? तो कुछ लिखें...